Advertisement

बीदासर नगर निकाय चुनाव: सस्पेंस बरकरार, बगावत के डर से थमी भाजपा-कांग्रेस की प्रत्याशी सूची

suspense-list-election
  • 31 अगस्त नामांकन की अंतिम तिथि, अंतिम समय तक मंथन में जुटीं पार्टियां
  • एक ही वार्ड से 2 से 3 दावेदारों ने ठोकी ताल, अधिकृत सूची का इंतजार

बीदासर। नगर निकाय चुनाव में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख बेहद नजदीक आने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस की ओर से अधिकृत प्रत्याशी सूची जारी नहीं हो सकी है। इसके चलते चुनाव लड़ रहे दावेदारों और कार्यकर्ताओं में संशय की स्थिति बनी हुई है। टिकट कटने और बगावत की आशंका के बीच कई वार्डों में एक ही पार्टी के चिह्न पर दो-दो और तीन-तीन दावेदारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने का मामला सामने आ रहा है।

31 अगस्त (सोमवार) नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होते ही संभावित बगावत और भीतरघात का खतरा बढ़ जाएगा। इसी बगावत को टालने और अंतिम समीकरण साधने के लिए दोनों प्रमुख दल आखिरी वक्त तक नामों पर गहन मंथन कर रहे हैं।

खबर मीडिया सर्वे: संभावित उम्मीदवारों की सूची

‘खबर मीडिया’ के ग्राउंड सर्वे और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के आधार पर भाजपा और कांग्रेस के संभावित दावेदारों की सूची नीचे दी गई है। (ध्यान दें: यह पार्टी की आधिकारिक सूची नहीं है, बल्कि संभावित दावेदारों के नाम हैं। अंतिम स्थिति दल की आधिकारिक सूची से ही साफ होगी।)

📌 भाजपा व कांग्रेस के वार्ड-वार संभावित प्रत्याशी

वार्डभाजपा के संभावित उम्मीदवारकांग्रेस के संभावित उम्मीदवार
01कानाराम जाटहिराराम भादु
02सरिता सिंघीवर्षा बांठिया
03पूजा सोनीकेसर देवी यादव
04सन्तोष महिया—
05जगदीश प्रजापत—
06इन्द्रचन्द माली—
07सुरेंद्र सुथारगिरधारी मेहला
08सुमन देवीशायर देवड़ा
09पूनम देवीसोना देवी मेहला
10राजू देवी मालीभगवाना राम
11नेमाराम लुहारधर्मेंद्र सिंह
12ज्योति भाटीपूजा मेघवाल
13मदन प्रजापत—
14मदन दर्जी—
15सुमन करडवाल—
16पप्पुराम सुथारजयराम सुथार
17चन्दा देवीवंदना प्रजापत
18सीताराम प्रजापतमहेन्द्र जाखड़
19नरेश सारस्वत—
20शिवरत्न दर्जीनोरतमल सुथार
21मन्नालाल नाई—
22—सुशीला भुट्टा
23—महबूब सदर
24—लियाकत अली लिलगर
25—फरजाना
26—समीम छींपा
27सुमित्रा छापोलाकेसर देवी
28मांगीलाल प्रजापतकरणी राम मारोठिया
29सुखाराम प्रजापतमदन छापोला
30काली देवी मेघवालसुमन देवी
31—हडमान मौसलपुरिया
32—हडमान गुसाईवाल
33गिरधारी मेघवालहुकमाराम मोसलपुरिया
34मघराज लोहियाविजेन्द्र मेघवाल
35श्रीभगवान बावरीटिक्कु राम बावरी

पार्टियों की आधिकारिक सूची जारी होते ही यह पूरी तरह साफ हो जाएगा कि इस सर्वे में शामिल संभावित चेहरों में से किसे सिंबल मिलता है और किसका पत्ता कटता है।

खबर मीडिया बीदासर के हर वार्ड के चुनावी हलचल पर लगातार नजर बनाए हुए है। आधिकारिक सूची सामने आते ही हम संभावित और अधिकृत प्रत्याशियों के बीच का सटीक विश्लेषण आपके सामने लाएंगे।

खबर मीडिया | आपणों गाँव, आपणी खबर

इसे शेयर करें:

अगली खबर लोड हो रही है... (Loading Next News)
 
होम देखें प्रोफ़ाइल