Advertisement

बीदासर निकाय चुनाव: भाजपा ने जारी की 35 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची, 29 वार्डों में नाम घोषित

bidasar-bjp-list

बीदासर। नगर निकाय चुनाव को लेकर लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बीदासर नगरपालिका के वार्ड पार्षद पद के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में 35 वार्डों में से 29 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं, जबकि 6 वार्डों में फिलहाल नाम खाली रखे गए हैं।

पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक सूची इस प्रकार है:

वार्डभाजपा प्रत्याशी
1कानाराम जाट
2सरिता सिंधी
3पूजा सोनी
4संतोष देवी
5जगदीश प्रसाद प्रजापत
6इन्द्र चंद
7सुरेन्द्र
8पूनम
9पूनम
10राजू देवी
11नेमाराम
12ज्योति भाटी
13मदनलाल
14मदनलाल
15सुमन
16पप्पू राम
17चंदा
18सीताराम
19नरेश कुमार
20शिवरतन दर्जी
21मन्नालाल
22—
23—
24सोनू
25—
26—
27सुमित्रा
28मांगीलाल
29सुखाराम प्रजापत
30कालती देवी
31—
32—
33राजू देवी
34पन्नालाल मेघवाल
35श्री भगवान

भाजपा की सूची सामने आने के बाद अब बीदासर में चुनावी तस्वीर और ज्यादा स्पष्ट हो गई है। टिकट को लेकर पिछले दिनों से चल रही चर्चाओं और दावेदारों की दौड़ के बीच पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं।

खास बात यह है कि कुछ वार्डों में पार्टी के एक से अधिक दावेदारों के नाम चर्चा में थे, ऐसे में टिकट से वंचित दावेदारों का अगला कदम भी चुनावी समीकरणों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब भाजपा के बाद कांग्रेस की सूची पर भी सबकी नजरें टिकी हैं। कांग्रेस की सूची सामने आने के बाद दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी और बीदासर के 35 वार्डों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर और साफ हो जाएगी।

(खबर मीडिया की विशेष रिपोर्ट)

इसे शेयर करें:

अगली खबर लोड हो रही है... (Loading Next News)
 
होम देखें प्रोफ़ाइल