Advertisement

बीदासर क्षेत्र की 44 ग्राम पंचायतों की आरक्षण लॉटरी जारी: 13 सीटें SC, 9 OBC और 22 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित; 50% पद महिलाओं के नाम

बीदासर क्षेत्र की 44 ग्राम पंचायतों की आरक्षण लॉटरी जारी

उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में निकली लॉटरी; जानें अपनी ग्राम पंचायत में सरपंच पद की नई आरक्षण स्थिति

बीदासर। पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत बीदासर उपखंड क्षेत्र की 44 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के आरक्षण का बहुप्रतीक्षित खाका गुरुवार को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया। उपखंड अधिकारी (SDM) अम्मीलाल यादव की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय सभागार में पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई।

lottery

लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही गांवों की चौपालों पर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। घोषित आरक्षण के अनुसार कुल 44 ग्राम पंचायतों में से:

  • अनुसूचित जाति (SC): 13 ग्राम पंचायतें
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 09 ग्राम पंचायतें
  • सामान्य (GEN) वर्ग: 22 ग्राम पंचायतें

समस्त श्रेणियों में राज्य सरकार के नियमानुसार 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं।

📌 यह भी पढ़ें (संबंधित खबरें):

👉 बीदासर पंचायत समिति के आरक्षण का पिटारा खुला: प्रधान की कुर्सी सामान्य महिला के लिए, 23 क्षेत्रों का तय हुआ समीकरण

👉 बीदासर में मन्नालाल नाई निर्विरोध बने नगरपालिका उपाध्यक्ष, भाजपा खेमे में जश्न

bidasar-gramin-lottery

बीदासर की 44 ग्राम पंचायतों का संपूर्ण आरक्षण चार्ट

श्रेणी / वर्गकुल सीटेंग्राम पंचायतों के नाम
SC महिला06बैनाथा-जोगलिया, नभासर, गोंदुसर-नारनो तान, रामदेवरा, डुगरास आथुणा और ढढेरू गोदारान
SC ओपन07ढिगारिया, आसरासर, साजनसर, मानपुरा, शिवपुरी, घंटियाल बड़ी और इयारा
OBC महिला04ज्याक, ढाणी स्वामीयान, सारंगसर और कांदलसर
OBC ओपन05बालेरा, ढाणी कालेरा, सड़ू छोटी, बेरासर और ढाणी कुम्हारन
सामान्य महिला12लुहारा, पारेवड़ा, दूंकर, सांडवा, बंबू, ऊंटालड़, गिरवरसर, अमरसर, कल्याणसर, नोडिया, परावा और सोनियासर सुखराम
सामान्य ओपन10चाड़वास, ढढेरू भामुवान, तेहनदेसर, कातर छोटी, बाढ़सर, जोगलसर, लालगढ़, रेडा, सड़ू बड़ी और उड़वाला

📌 विशेष कवरेज:

👉 बीदासर में भाजपा का परचम: सुमन प्रजापत बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, 19 वोट से दर्ज की शानदार जीत

बदला गांवों की सियासत का गणित

आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया के दौरान तहसीलदार इन्द्राज बारूपाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

सरपंच पदों की श्रेणीवार स्थिति स्पष्ट होने के बाद कई ग्राम पंचायतों में पुराने दिग्गजों के सियासी समीकरण बदल गए हैं, वहीं कई आरक्षित और महिला सीटों से नए युवा चेहरों को चुनावी किस्मत आजमाने का मौका मिला है। आरक्षण सूची जारी होते ही संभावित प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया और धरातल पर संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

📌 बीदासर की अन्य खबरें:

👉 बीदासर निकाय चुनाव परिणाम: देखें सभी 35 वार्डों के विजेताओं की पूरी सूची

(बीदासर उपखंड की सभी ग्राम पंचायतों के वार्ड पंचों की सूची व चुनाव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए—खबर मीडिया के साथ)

इसे शेयर करें:

अगली खबर लोड हो रही है... (Loading Next News)
 
होम देखें प्रोफ़ाइल