Advertisement

बीदासर में मन्नालाल नाई निर्विरोध बने नगरपालिका उपाध्यक्ष, भाजपा खेमे में जश्न का माहौल

VC Bidasar

अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा; इकलौता नामांकन मिलने पर निर्वाचन अधिकारी ने की घोषणा, खुली कार में निकला विजय जुलूस

बीदासर। बीदासर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना परचम लहरा दिया है। मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को नगरपालिका सभागार में हुए उपाध्यक्ष पद के चुनाव में वार्ड 21 से पार्षद मन्नालाल नाई निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

Manalal Nai VIce Chairmen

निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अम्मीलाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए निर्धारित समयावधि में केवल भाजपा प्रत्याशी मन्नालाल नाई का ही एकमात्र नामांकन पत्र प्राप्त हुआ था। मैदान में अन्य किसी भी प्रत्याशी द्वारा पर्चा दाखिल नहीं किए जाने के कारण निर्वाचन अधिकारी ने मन्नालाल नाई को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इसके पश्चात एसडीएम ने उन्हें जीत का आधिकारिक प्रमाण-पत्र सौंपा और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

📌 यह भी पढ़ें (संबंधित खबरें):

👉 बीदासर में भाजपा का परचम: सुमन प्रजापत बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, 19 वोट से दर्ज की शानदार जीत

👉 बीदासर चेयरमैन चुनाव: जानें मतदान के पूरे नियम, शपथ प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था

सबकी सेवा के लिए हमेशा तैयार रहूंगा: मन्नालाल नाई

निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मन्नालाल नाई ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने वार्ड वासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास से उन्हें यह अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कस्बे के विकास और आम जनता के हितों के लिए उनके लायक जो भी कार्य होगा, वे उसके लिए हर समय तत्पर और सेवा के लिए तैयार रहेंगे।

Bidasar Vice Chairmen

📌 विशेष कवरेज:

👉 पंचायती राज आम चुनाव-2026: चूरू में आरक्षण की लॉटरी अब 23 सितंबर को होगी जारी

👉 बीदासर निकाय चुनाव परिणाम: देखें सभी 35 वार्डों के विजेताओं की पूरी सूची

आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

मन्नालाल नाई के निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने की खबर मिलते ही नगरपालिका परिसर के बाहर एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह छा गया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया।

इसके बाद नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मन्नालाल नाई नगरपालिका भवन से खुली कार में सवार होकर ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। रास्ते में विभिन्न मोहल्लों और बाजारों में स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष सीताराम भोभरीया, भाजपा जिला प्रवक्ता अरुण तिवाड़ी, बनवारी लाल टांटिया, सीताराम नाई, पार्षद नरेश सारस्वत, बाबूलाल गुसाईवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

(बीदासर नगरपालिका के हर विकास कार्य और राजनीतिक अपडेट के लिए जुड़े रहिए—खबर मीडिया के साथ)

इसे शेयर करें:

अगली खबर लोड हो रही है... (Loading Next News)
 
होम देखें प्रोफ़ाइल