Advertisement

बीदासर निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी की वार्डवार प्रत्याशियों की सूची, 35 में से 30 वार्डों में उतारे उम्मीदवार

bidasar-congress-list

पाँच वार्डों में कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं, अब बागियों पर नजर

बीदासर। नगर निकाय चुनाव को लेकर बीदासर में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की वार्डवार सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने नगरपालिका के कुल 35 वार्डों में से 30 वार्डों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, जबकि 5 वार्डों—4, 5, 6, 13 और 19—में कांग्रेस की ओर से कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।

कांग्रेस के वार्डवार प्रत्याशी (सूची)

वार्डप्रत्याशी
1हीराराम
2वर्षा देवी
3केसर
4—
5—
6—
7गिरधारी लाल
8शायर देवड़ा
9सोना देवी
10भगवाना राम मेघवाल
11धर्मेंद्र सिंह
12लिछमा मेघवाल
13—
14कूणरामल
15सीताराम
16जय राम
17वंदना प्रजापत
18महेन्द्र जाखड़
19—
20नोरतमल सुथार
21संगीता कंवर
22सुशीला
23महबूब
24लियाकत अली
25फरजाना
26समीम
27केसर
28करणी राम
29मदनलाल
30सुमन देवी
31लक्ष्मी रेगर
32हनुमानमल
33हुक्माराम
34विजेन्द्र मेहरा
35टीकमचन्द

👉 बीदासर निकाय चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों की पूरी सूची देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

अब नजर टिकट से वंचित दावेदारों पर

कांग्रेस की सूची सामने आने के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा उन दावेदारों को लेकर है, जो टिकट की दौड़ में थे लेकिन पार्टी ने किसी और चेहरे पर भरोसा जताया।

खासकर नामांकन की अंतिम स्थिति सामने आने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टिकट नहीं मिलने वाले दावेदार पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में आते हैं या फिर बागी तेवर अपनाकर चुनाव मैदान में डटे रहते हैं।

चुनावी गणित बिगाड़ सकते हैं बागी

कई वार्डों में टिकट के लिए दावेदारी कर रहे नेताओं और संभावित उम्मीदवारों की ओर से पहले ही नामांकन दाखिल किए जाने की चर्चा थी। ऐसे में अब पार्टी का सिंबल किसके पास रहता है और मैदान में कौन निर्दलीय के रूप में कायम रहता है, यह बीदासर के चुनावी समीकरणों पर सीधा असर डाल सकता है।

भाजपा की सूची और कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद अब बीदासर के 35 वार्डों का चुनावी मुकाबला काफी हद तक साफ हो गया है। लेकिन असली तस्वीर नामांकन वापसी और अंतिम प्रत्याशी सूची के बाद ही सामने आएगी।

अब सवाल सिर्फ चुनाव लड़ने का नहीं, बल्कि टिकट कटने के बाद कौन किसके साथ खड़ा रहता है—इसका है। यही बागी चेहरे आने वाले दिनों में कई वार्डों का चुनावी गणित बदल सकते हैं।

(खबर मीडिया | बीदासर)

इसे शेयर करें:

अगली खबर लोड हो रही है... (Loading Next News)
 
होम देखें प्रोफ़ाइल