Advertisement

बीदासर: गणगौरी चौक स्थित बाबा रामदेव मंदिर में दो दिवसीय मेला संपन्न, उमड़े श्रद्धालु

Ramdev Ji Mela Bidasar

बीदासर के गणगौरी चौक स्थित बाबा रामदेव मंदिर में दशमी के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय मेला सोमवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस मेले में बीदासर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा रामदेव के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान भक्तों ने बाबा को खीर, चूरमा और लड्डू का भोग लगाया तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

ramdev ji mandir

मंदिर परिसर में प्रज्वलित अखंड ज्योत के दर्शन के लिए भी दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। दो दिवसीय आयोजन के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से गूंजता रहा और शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

इस धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में पुजारी रामदास कामड़, बजरंगलाल मोदी, शंकरलाल चौहान, राजेंद्र कुमार सारस्वत, चेतराम तेजस्वी, योगेश चौहान, मयंक चौहान, धैर्य सारस्वत और नमन चौहान सहित अन्य लोगों ने सक्रिय सहयोग किया।

इसे शेयर करें:

अगली खबर लोड हो रही है... (Loading Next News)
 
होम देखें प्रोफ़ाइल