Advertisement

पेपर लीक मामले में कातर के मनीराम सारण गिरफ्तार, 2014 में रह चुके हैं डूंगर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष

पेपर लीक मामले में कातर के मनीराम सारण गिरफ्तार, 2014 में रह चुके हैं डूंगर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष

बीदासर। सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता भर्ती परीक्षा-2018) पेपर लीक मामले में एसओजी ने कातर निवासी मनीराम सारण को गिरफ्तार किया है। जांच के अनुसार मनीराम ने तुलछाराम कालेर गैंग से कथित तौर पर पांच लाख रुपए में प्रश्नपत्र खरीदा था।

एसओजी के अनुसार पेपर बीकानेर के श्रीरामसहाय आदर्श सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र से लीक हुआ था। गिरोह के सदस्यों ने प्रश्नपत्र हल कर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए परीक्षा केंद्र में बैठे अभ्यर्थियों तक उत्तर पहुंचाकर नकल करवाई थी।

जांच में तुलछाराम कालेर, पौरव कालेर, राजू मैट्रिक्स और दिनेश सिंह चौहान सहित अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आई है। पुलिस के अनुसार मनीराम सारण ने पांच लाख रुपए में पेपर का सौदा किया था और अपनी भाई की पत्नी को परीक्षा में नकल करवाने के लिए पेपर उपलब्ध कराया था।

एसओजी ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

इसे शेयर करें:

अगली खबर लोड हो रही है... (Loading Next News)
 
होम देखें प्रोफ़ाइल