Advertisement

बीदासर निकाय चुनाव: 55 नामांकन खारिज, 133 प्रत्याशी मैदान में; 12 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस में से एक का प्रत्याशी गायब

197 पर्चों की जांच के बाद 142 नामांकन पाए गए वैध; वार्ड 2 और 33 में सबसे अधिक 7-7 प्रत्याशी

बीदासर। नगर निकाय चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny) पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो चुकी है। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अमीलाल यादव की देखरेख में मंगलवार को कुल 197 नामांकन पत्रों की गहन जांच की गई। इस दौरान कमियों के चलते 55 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए, जबकि 142 नामांकन पत्र वैध पाए गए। इन वैध नामांकनों के आधार पर अब कुल 133 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।

नामांकन जांच के बाद बीदासर के सभी 35 वार्डों में समीकरण तेजी से बदलने लगे हैं। जहां कई वार्डों में सीधा आमने-सामने का मुकाबला बन रहा है, वहीं कुछ वार्डों में प्रत्याशियों की भरमार से मुकाबला त्रिकोणीय और बहुकोणीय हो गया है।

किस वार्ड में कितने प्रत्याशी? देखें पूरी सूची

वार्ड संख्यामैदान में कुल प्रत्याशीवार्ड संख्यामैदान में कुल प्रत्याशी
वार्ड 16वार्ड 194
वार्ड 27वार्ड 203
वार्ड 33वार्ड 214
वार्ड 45वार्ड 225
वार्ड 53वार्ड 235
वार्ड 65वार्ड 243
वार्ड 74वार्ड 255
वार्ड 84वार्ड 263
वार्ड 92वार्ड 272
वार्ड 104वार्ड 282
वार्ड 113वार्ड 295
वार्ड 124वार्ड 302
वार्ड 133वार्ड 313
वार्ड 142वार्ड 326
वार्ड 152वार्ड 337
वार्ड 163वार्ड 345
वार्ड 173वार्ड 352
वार्ड 184कुल प्रत्याशी133

12 वार्डों में भाजपा या कांग्रेस का प्रत्याशी ही नहीं!

नामांकन जांच में सबसे दिलचस्प स्थिति यह सामने आई है कि बीदासर के 12 वार्डों में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों (भाजपा-कांग्रेस) में से किसी एक का अधिकृत उम्मीदवार मैदान में मौजूद नहीं है।

  • कांग्रेस रहित वार्ड (5): वार्ड 4, 5, 6, 13 और 19 में कांग्रेस का कोई अधिकृत प्रत्याशी नहीं है।
  • भाजपा रहित वार्ड (7): वार्ड 22, 23, 25, 26, 27, 31 और 32 में भाजपा का प्रत्याशी मैदान में नहीं है।

ऐसे में इन 12 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों और स्थानीय दिग्गजों का प्रभाव निर्णायक साबित होगा।

📌 यह भी पढ़ें:

👉 बीदासर निकाय चुनाव: भाजपा के 29 प्रत्याशियों की पूरी वार्डवार सूची देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

👉 बीदासर निकाय चुनाव: कांग्रेस के 30 प्रत्याशियों की अंतिम सूची देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

वार्ड 27 फिर बना राजनीतिक चर्चा का केंद्र

वार्ड नंबर 27 का घटनाक्रम एक बार फिर सुर्खियों में है। भाजपा ने यहाँ सुमित्रा देवी को सिंबल तो जारी कर दिया था, लेकिन अंतिम समय तक नामांकन जमा न होने की वजह से भाजपा मुकाबले से बाहर हो गई। स्क्रूटनी के बाद इस वार्ड में केवल 2 प्रत्याशी ही मैदान में बचे हैं, जिनके बीच अब सीधा मुकाबला होगा।

नाम वापसी पर टिकी सबकी नजरें

नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब चुनाव का अगला और सबसे अहम चरण नाम वापसी का है। राजनीतिक दल अपने-अपने बागियों को मनाने में जुट गए हैं। नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने और चुनाव चिह्न (Symbol) आवंटन के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि अंततः कितने प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

बीदासर निकाय चुनाव में 133 प्रत्याशियों की मौजूदगी ने चुनावी बिसात बिछा दी है—अब देखना होगा कि नाम वापसी के बाद ऊंट किस करवट बैठता है।

(खबर मीडिया की विशेष रिपोर्ट)

इसे शेयर करें:

अगली खबर लोड हो रही है... (Loading Next News)
 
होम देखें प्रोफ़ाइल