Advertisement

बीदासर: पूर्व पार्षद ने EO को सौंपा ज्ञापन, एकमुश्त राशि जमा करवाकर RGHS कार्ड चालू कराने की मांग

पूर्व पार्षद ने EO को सौंपा ज्ञापन

9 जुलाई के विभागीय आदेशों के बावजूद जमा नहीं हुई अंशदान राशि; कर्मचारियों को इलाज में आ रही आर्थिक परेशानी

बीदासर। नगर पालिका के सेवारत कर्मचारियों को राजस्थान सरकार स्वास्थ्य बीमा योजना (RGHS) का लाभ न मिलने पर पूर्व पार्षद ने मोर्चा खोला है। कर्मचारियों की अंशदान राशि समय पर जमा न होने से उनके आरजीएचएस कार्ड बंद पड़े हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व पार्षद धर्मेंद्र लोहिया ने अधिशाषी अधिकारी (EO) द्वारका प्रसाद को ज्ञापन सौंपकर अविलंब बकाया राशि जमा करवाकर कार्ड चालू करवाने की मांग की है।

पूर्व पार्षद ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि स्वायत्त शासन विभाग की ओर से 9 जुलाई 2026 को ही स्पष्ट आदेश जारी किए जा चुके हैं। इन निर्देशों के तहत निकाय स्तर पर सेवारत कर्मचारियों की आरजीएचएस अंशदान राशि जमा करवाकर उनके स्वास्थ्य कार्ड सक्रिय करने के निर्देश दिए गए थे।

पूर्व पार्षद ने EO को सौंपा ज्ञापन

📌 यह भी पढ़ें (संबंधित खबरें): 👉 बीदासर में मन्नालाल नाई निर्विरोध बने नगरपालिका उपाध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

👉 बीदासर में रामलीला का विधिवत पूर्वाभ्यास शुरू: स्थानीय कलाकारों को निखारने पर जोर

वेतन से कट रही कटौती, फिर भी लाभ से वंचित कर्मचारी

धर्मेंद्र लोहिया ने बताया कि नियमनुसार कर्मचारियों के प्रतिमाह वेतन से अंशदान राशि काटी जा रही है। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस राशि को आरजीएचएस पोर्टल/कोश में समय पर जमा नहीं कराया गया।

प्रशासनिक लापरवाही के कारण वर्तमान में कर्मचारियों के आरजीएचएस कार्ड निष्क्रिय पड़े हैं, जिससे किसी भी बीमारी या आपातकालीन स्थिति में इलाज कराने पर कर्मचारियों को अपनी जेब से भारी रकम खर्च करनी पड़ रही है।

📌 विशेष कवरेज: 👉 बीदासर में भाजपा का परचम: सुमन प्रजापत बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, 19 वोट से दर्ज की शानदार जीत

👉 पंचायती राज आम चुनाव-2026: चूरू में आरक्षण की लॉटरी अब 23 सितंबर को होगी जारी

ईओ से शीघ्र कार्रवाई की अपील

पूर्व पार्षद ने अधिशाषी अधिकारी द्वारका प्रसाद से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका स्तर पर बकाया चल रही पूरी अंशदान राशि एकमुश्त जमा करवाई जाए। इससे सभी कर्मचारियों के आरजीएचएस कार्ड तुरंत प्रभाव से चालू हो सकेंगे और उन्हें राज्य सरकार की कैशलेस इलाज योजना का समय पर लाभ मिल सकेगा।

📌 बीदासर की अन्य खबरें: 👉 बीदासर निकाय चुनाव परिणाम: देखें सभी 35 वार्डों के विजेताओं की पूरी सूची

(बीदासर की हर प्रशासनिक, नागरिक एवं स्थानीय खबर के लिए जुड़े रहिए—खबर मीडिया के साथ)

इसे शेयर करें:

अगली खबर लोड हो रही है... (Loading Next News)
 
होम देखें प्रोफ़ाइल