21 किलो आटे से तैयार ‘गोरख रोट’ का लगाया गया भोग; सरदारशहर के कलाकारों ने भजनों से बाधा समां
बीदासर। कस्बे की बाल बाड़ी स्कूल के पास स्थित गोगामेड़ी में ‘आपणि गोगामेड़ी समिति’ की ओर से गोगानवमी के पावन अवसर पर शनिवार को दिनभर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति और श्रद्धा से सराबोर इस आयोजन में सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही।

कार्यक्रम के दौरान मूर्तिकार कन्हैयालाल तेजस्वी द्वारा बालू रेत से गुरु गोरखनाथ की भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा तैयार की गई, जो पूरे दिन श्रद्धालुओं के विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा और गोगाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
📌 यह भी पढ़ें (संबंधित खबरें):
👉 बीदासर में गोगानवमी मेले का समापन: अखाड़े में गोगाभक्तों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
21 किलो का ‘गोरख रोट’ और भक्ति संगीत का आनंद

दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों के बाद रात्रि में एक विशाल भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में सरदारशहर से पधारे प्रसिद्ध गायक कलाकार प्रभुदयाल योगी एवं वरुण योगी ने एक से बढ़कर एक भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया और जयकारों से पांडाल गूंज उठा।

विशेष धार्मिक परंपरा के तहत जागरण के दौरान 21 किलो आटे से विशाल ‘गोरख रोट’ तैयार कर गोगाजी महाराज को भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया।
📌 विशेष कवरेज:
👉 बीदासर में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व, दही हांडी प्रतियोगिता में भगत सिंह टीम ने मारी बाजी
बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी रहे मौजूद
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर मनोज सैन, डालमचंद, विजय कुमार दर्जी, श्रवण, पूनमचंद कुमार, प्रहलाद भगत, ललित सैन, पवन, श्रीराम, नरेश जाट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे।
📌 बीदासर की अन्य खबरें:
(बीदासर की हर छोटी-बड़ी और जमीनी खबर के लिए जुड़े रहिए—खबर मीडिया के साथ)

