Advertisement

बीदासर में कल खुलेगा चुनावी पिटारा: सुबह 8 बजे से 7 राउंड में मतगणना, 200 मीटर पहले आमजन की एंट्री बंद!

बीदासर में कल खुलेगा चुनावी पिटारा

ज्ञान ज्योति शिक्षण संस्थान में बने केंद्र पर 5 टेबलों पर होगी गिनती; नतीजों से पहले भाजपा-कांग्रेस की बाड़ाबंदी की चर्चाएं तेज

बीदासर। बीदासर नगर पालिका चुनाव 2026 के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। सोमवार (14 सितंबर) को सुबह 8 बजे से नोखा-सीकर रोड स्थित ज्ञान ज्योति शिक्षण संस्थान में वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सुबह 7 बजे से प्रत्याशियों और उनके अधिकृत काउंटिंग एजेंटों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना स्थल में प्रवेश के लिए प्रशासनिक पास अनिवार्य रहेगा और बिना पास किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

📌 यह भी पढ़ें (संबंधित खबरें): 👉 बीदासर में कल मतदान: 35 वार्डों में दिग्गजों की साख दांव पर, 30,513 मतदाता करेंगे नई सरकार का फैसला

👉 बीदासर से रामदेवरा के लिए तीन पैदल यात्री संघ रवाना; 410 श्रद्धालु हुए शामिल

5 टेबलों पर 7 राउंड में होगी वोटों की गिनती

Bidasar-Nikaya-chunav

मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्र में 5 टेबलें लगाई गई हैं। पूरी मतगणना 7 राउंड में संपन्न होगी, जिसमें प्रति राउंड औसतन 5 वार्डों के मतों की गिनती की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से मतगणना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन के निर्देशानुसार मतगणना केंद्र से 200 मीटर पहले ही आमजन और समर्थकों की एंट्री बंद कर दी जाएगी। केंद्र के भीतर केवल अधिकृत अधिकारी, कर्मचारी, प्रत्याशी और उनके एजेंट ही मौजूद रह सकेंगे। इसके साथ ही परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस निकालने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

📌 विशेष कवरेज: 👉 बीदासर में निष्पक्ष चुनाव के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च, अधिकारियों ने दिया भयमुक्त मतदान का संदेश

बाड़ाबंदी के बीच निर्दलीयों पर टिकी नजरें

मतगणना से ठीक पहले बीदासर की स्थानीय राजनीति में प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी की खबरें गरमाई हुई हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशियों को अज्ञात स्थानों पर भेजा है, जिसके चलते कई उम्मीदवारों के खुद मतगणना केंद्र पहुंचने के आसार कम हैं। ऐसे में मौकों पर उनके अधिकृत एजेंट ही मतगणना पर नजर रखेंगे।

दूसरी ओर, चुनावी नतीजों के बाद बनने वाले राजनीतिक समीकरणों में निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है। किस पार्टी के खाते में कितनी सीटें जाती हैं और बीदासर नगर पालिका के अध्यक्ष की कुर्सी का ताज किसके सिर सजता है—इसका फैसला सोमवार दोपहर तक साफ हो जाएगा।

📌 बीदासर की अन्य खबरें: 👉 बीदासर निकाय चुनाव: सामान्य वर्ग के टिकटों में भाजपा-कांग्रेस का गणित कमजोर, 6 निर्दलीयों व RLP ने बढ़ाई चुनौती

(बीदासर निकाय चुनाव परिणाम 2026 की सबसे तेज व सटीक लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए—खबर मीडिया के साथ)

इसे शेयर करें:

अगली खबर लोड हो रही है... (Loading Next News)
 
होम देखें प्रोफ़ाइल