अंतिम दिन 15 प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम; कांग्रेस के 28 और भाजपा के 27 प्रत्याशी चुनावी दंगल में आमने-सामने
बीदासर। नगर निकाय चुनाव में नामांकन वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के साथ ही बीदासर नगरपालिका के 35 वार्डों की अंतिम चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को कुल 15 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए, जिसके बाद अब कुल 111 उम्मीदवार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।
रिटर्निंग अधिकारी अमीलाल यादव के अनुसार, अंतिम दिन वार्ड 1 से मंजुदेवी, वार्ड 3 से बसंती, वार्ड 4 से धर्माराम जाखड़, वार्ड 6 से जगदीश प्रसाद माली, वार्ड 15 से कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम, वार्ड 17 से गीता देवी, वार्ड 18 से प्रभा देवी, वार्ड 19 से विनोद कुमार, वार्ड 21 से बजरंग लाल नाई व कांग्रेस प्रत्याशी संगीता कंवर, वार्ड 25 से अफसाना व जोहरा बानो, वार्ड 29 से राकेश तथा वार्ड 33 से वकीलदास कामड़ व शुभम लोहिया ने अपने पर्चे वापस लिए।

📌 यह भी पढ़ें (संबंधित खबरें):
👉 बीदासर निकाय चुनाव: भाजपा के 29 प्रत्याशियों की पूरी वार्डवार सूची देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
👉 बीदासर निकाय चुनाव: कांग्रेस के 30 प्रत्याशियों की अंतिम सूची देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
वार्ड-15 में भाजपा का निर्विरोध खाता खुला
नामांकन वापसी के दौरान सबसे बड़ा राजनीतिक उलटफेर वार्ड नंबर 15 में देखने को मिला। यहाँ भाजपा की सुमन कुम्हार और कांग्रेस के सीताराम के बीच सीधा मुकाबला था। लेकिन ऐन वक्त पर कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम ने अपना पर्चा वापस उठा लिया।

इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी सुमन कुम्हार निर्विरोध पार्षद निर्वाचित घोषित कर दी गईं। चुनाव शुरू होने से ठीक पहले मिली यह जीत भाजपा के लिए मनोवैज्ञानिक बढ़त मानी जा रही है, जबकि कांग्रेस के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

पार्टीवार वार्ड स्थिति: किस दल के कितने प्रत्याशी?
| राजनीतिक दल | चुनाव मैदान में प्रत्याशी | इन वार्डों में नहीं है अधिकृत प्रत्याशी |
| कांग्रेस | 28 | वार्ड 4, 5, 6, 13, 15, 19 और 21 (कुल 7 वार्ड) |
| भाजपा | 27 | वार्ड 22, 23, 25, 26, 27, 31 और 32 (कुल 7 वार्ड) |
(नोट: भाजपा के वार्ड 15 में प्रत्याशी सुमन कुम्हार निर्विरोध जीत चुकी हैं, जबकि वार्ड 27 में समय पर नामांकन न होने के कारण सिंबल रद्द हो गया था।)
📌 विशेष कवरेज:
👉 बीदासर निकाय चुनाव: टिकट बंटवारे का पूरा समीकरण और परिवारवाद की राजनीति पर पढ़ें विशेष रिपोर्ट
197 पर्चों से 111 प्रत्याशियों तक का सफर
बीदासर निकाय चुनाव की शुरुआत में कुल 197 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। स्क्रूटनी (जांच) के दौरान 55 आवेदन निरस्त हुए और 142 वैध पाए गए थे। इसके बाद दो दिनों में कुल 30 प्रत्याशियों (पहले दिन 6, दूसरे दिन 15, अन्य निर्दलीय) की वापसी के बाद अब मैदान में अंतिम रूप से 111 प्रत्याशी बचे हैं।
निर्दलियों के भरोसे 12 वार्डों की बिसात
मैदान में डटे 111 उम्मीदवारों के कारण मुकाबला सिर्फ भाजपा बनाम कांग्रेस तक सीमित नहीं रहा है। कई वार्डों में बागी और निर्दलीय प्रत्याशी सीधे तौर पर मुख्य दलों का खेल बिगाड़ सकते हैं। खासकर उन 12 वार्डों में जहाँ भाजपा या कांग्रेस का उम्मीदवार मैदान में नहीं है, वहाँ निर्दलीय प्रत्याशी ही नए चेयरमैन और बोर्ड का भविष्य तय करेंगे।
📌 लेटेस्ट अपडेट:
(बीदासर निकाय चुनाव की हर पल की अपडेट, वार्डवार विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए बने रहिए—खबर मीडिया के साथ)

