Advertisement

बीदासर में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व, दही हांडी प्रतियोगिता में भगत सिंह टीम ने मारी बाजी

बीदासर में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व, दही हांडी प्रतियोगिता में भगत सिंह टीम ने मारी बाजी

21 फीट की ऊंचाई पर बांधी गई थी मटकी; विहिप, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन

बीदासर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व एवं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के 62वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बीदासर में धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विहिप, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं का भारी जोश देखने को मिला, वहीं प्रतियोगिता का आनंद लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी और दर्शक मौजूद रहे।

आयोजकों की ओर से मैदान में करीब 21 फीट की ऊंचाई पर दही हांडी बांधी गई थी। इस रोमांचक मुकाबले में कुल छह प्रतिभागी टीमों ने हिस्सा लिया। मटकी फोड़ने के लिए एक के बाद एक टीमों ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी तक पहुंचने के पूरे प्रयास किए, जिससे कार्यक्रम स्थल पर लंबे समय तक रोमांच और कौतूहल का माहौल बना रहा।

📌 यह भी पढ़ें (संबंधित खबरें): 👉 बीदासर निकाय चुनाव: सामान्य वर्ग के टिकटों में भाजपा-कांग्रेस का गणित कमजोर, 6 निर्दलीयों व RLP ने बढ़ाई चुनौती

👉 बीदासर निकाय चुनाव: भाजपा की बढ़त, कांग्रेस को बड़ा झटका; वार्ड-15 में सुमन कुम्हार निर्विरोध निर्वाचित

कड़े मुकाबले में भगत सिंह टीम ने कब्जाई ट्रॉफी

प्रतियोगिता के दौरान सभी टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंततः बीदासर की भगत सिंह टीम ने अपने उत्कृष्ट तालमेल और शानदार प्रदर्शन के बदौलत करीब 21 फीट ऊंची लटकी दही हांडी को फोड़ने में सफलता हासिल की।

मटकी फूटते ही पूरा कार्यक्रम स्थल जयकारों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। आयोजकों की ओर से विजेता भगत सिंह टीम को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जीत के बाद टीम के सदस्यों और प्रशंसकों ने जमकर जश्न मनाया।

📌 विशेष कवरेज: 👉 बीदासर निकाय चुनाव: दूसरे दिन 6 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया, जानें अब कितने प्रत्याशी मैदान में

युवाओं को संस्कृति से जोड़ना ही मुख्य उद्देश्य

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन पुष्पेंद्र सिंह शेखावत ने किया। इस मौके पर दलीप सिंह राजपुरोहित, प्रहलाद सिंह राजपुरोहित, मांगीलाल जाखड़, शिवरतन टांटिया, लिच्छू यादव, कमल दूगड़, प्रीतम शर्मा और भैरूं सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक व सैकड़ों धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रति जागरूक करना है। आयोजन को लेकर विहिप, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया।

📌 बीदासर की अन्य खबरें: 👉 बीदासर निकाय चुनाव: भाजपा-कांग्रेस के टिकट बंटवारे में कहीं घी घणा, तो कहीं मुट्ठी भर चणा! पढ़ें विशेष रिपोर्ट

(बीदासर की हर छोटी-बड़ी और जमीनी खबर के लिए जुड़े रहिए—खबर मीडिया के साथ)

इसे शेयर करें:

अगली खबर लोड हो रही है... (Loading Next News)
 
होम देखें प्रोफ़ाइल