Advertisement

बीदासर से रामदेवरा के लिए तीन पैदल यात्री संघ रवाना; 410 श्रद्धालु हुए शामिल

बीदासर से रामदेवरा के लिए तीन पैदल यात्री संघ रवाना

गणगौरी चौक, दड़ीबा और आपणो प्रेम संघ का जत्था रूणीचा के लिए निकला; श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह

बीदासर। बाबा रामदेव जी के दर्शनों की आस और अटूट भक्ति के साथ बीदासर कस्बे से शुक्रवार को तीन अलग-अलग पैदल यात्री संघ रूणीचा (रामदेवरा) के लिए रवाना हुए। इन तीनों संघों में कुल 410 श्रद्धालु शामिल हैं, जो जयकारों और भक्ति संगीत के साथ पदयात्रा पर निकले हैं।

paidal-yatri-sangh

पहला संघ गणगौरी चौक (वार्ड 3) स्थित बाबा रामदेव मंदिर से डूंगर बालाजी पंचदेव बसंत धाम के संत महावीरदास के पावन सानिध्य में रवाना हुआ। संघ को अध्यक्ष राजूराम बलिहारा ने बाबा रामदेव की विधिवत आरती कर रवाना किया।

Runaicha-paidal-yatri-sangh-bidasar-2026

संरक्षक जेठाराम यादव ने जानकारी दी कि संघ की यह 33वीं वार्षिक पदयात्रा है, जिसमें करीब 100 श्रद्धालु शामिल हैं। इस मौके पर गंगाराम मेहला, महेंद्र कुमार माली, गोपाल गुर्जर, दीपाराम सारण सहित कई धर्मप्रेमी मौजूद रहे।

📌 यह भी पढ़ें (संबंधित खबरें): 👉 बीदासर में कल मतदान: 35 वार्डों में दिग्गजों की साख दांव पर, 30,513 मतदाता करेंगे नई सरकार का फैसला

👉 बीदासर गोशाला में जन्माष्टमी पर सजीं आकर्षक धार्मिक झांकियां, दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दड़ीबा से ‘आपणो रामा’ और ‘आपणो प्रेम संघ’ भी हुए रवाना

इसी क्रम में दड़ीबा स्थित रामदेव मंदिर से ‘आपणो रामा संघ’ रूणीचा के लिए रवाना हुआ। संघ अध्यक्ष मनोज सिंगटिया ने बताया कि इस जत्थे में करीब 200 श्रद्धालु पदयात्रा में शामिल होकर बाबा के दरबार में धोक लगाने जा रहे हैं।

paidal-yatri-sangh-2

वहीं, ‘आपणो प्रेम संघ’ का जत्था भी धार्मिक उत्साह के साथ रामदेवरा के लिए निकला। संघ अध्यक्ष कन्हैयालाल दर्जी के अनुसार, उनके जत्थे में 110 श्रद्धालु शामिल हैं।

तीनों संघों की रवानगी के दौरान पूरे कस्बे में भक्तिमय माहौल नजर आया और स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों को भावभीनी विदाई दी।

📌 बीदासर की अन्य खबरें: 👉 बीदासर में गोगानवमी पर गोगामेड़ी में दिनभर धार्मिक कार्यक्रम, रात को भव्य भक्ति जागरण

(बीदासर की हर छोटी-बड़ी और जमीनी खबर के लिए जुड़े रहिए—खबर मीडिया के साथ)

इसे शेयर करें:

अगली खबर लोड हो रही है... (Loading Next News)
 
होम देखें प्रोफ़ाइल