श्रीराम सुंदरकांड सेवा समिति ने किया भव्य आयोजन; मध्यरात्रि जन्मोत्सव के बाद बांटा गया प्रसाद
बीदासर। सीकर-नोखा मार्ग स्थित बीदासर गोशाला के राधा-श्रीकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रीराम सुंदरकांड सेवा समिति की ओर से विभिन्न मनमोहक धार्मिक झांकियों का आयोजन किया गया। झांकियों के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पूरे उत्साह के साथ आनंद लिया।
इस दौरान समिति की ओर से पितृभक्त श्रवण कुमार, भगवान विष्णु, भीष्म पितामह, शेषनाग पर विराजमान श्रीकृष्ण, श्रीकृष्ण जन्म तथा राधा-श्रीकृष्ण की रासलीला जैसे विभिन्न पौराणिक व धार्मिक प्रसंगों पर आधारित सजीव झांकियां सजाई गईं।
📌 यह भी पढ़ें (संबंधित खबरें): 👉 बीदासर में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व, दही हांडी प्रतियोगिता में भगत सिंह टीम ने मारी बाजी
👉 बीदासर में गोगानवमी मेले का समापन: अखाड़े में गोगाभक्तों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
धार्मिक झांकियों में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न पौराणिक पात्रों का रूप धारण कर बेहद आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

मध्यरात्रि को ठीक 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन क्षणों में विशेष आरती का आयोजन किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी धर्मप्रेमियों व श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में झांकियों में भाग लेने वाले सभी प्रतिभावान बच्चों को समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश भोभरिया की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।
📌 विशेष कवरेज: 👉 बीदासर निकाय चुनाव: सामान्य वर्ग के टिकटों में भाजपा-कांग्रेस का गणित कमजोर, 6 निर्दलीयों व RLP ने बढ़ाई चुनौती
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
इस भव्य धार्मिक आयोजन के दौरान श्रीराम छापोला, बजरंगलाल, कमल किशोर किरोड़ीवाल, गणेश छापोला, मनसुख भोभरिया, महेश, बनवारी सहित सेवा समिति के तमाम सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
📌 बीदासर की अन्य खबरें: 👉 बीदासर निकाय चुनाव: भाजपा की बढ़त, कांग्रेस को बड़ा झटका; वार्ड-15 में सुमन कुम्हार निर्विरोध निर्वाचित
(बीदासर की हर छोटी-बड़ी और जमीनी खबर के लिए जुड़े रहिए—खबर मीडिया के साथ)

