Advertisement

बीदासर में भाजपा बहुमत से 2 कदम दूर, कांग्रेस 13 पर सिमटी; 6 निर्दलीयों ने बिगाड़ा पूरा खेल!

election-result

35 वार्डों का चुनावी पिटारा खुला—भाजपा 16, कांग्रेस 13 और निर्दलीयों के खाते में 6 सीटें; बहुमत का आंकड़ा 18

बीदासर। बीदासर नगर पालिका चुनाव 2026 की मतगणना पूरी होने के साथ ही शहर की 35 वार्डों वाली चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी 16 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े से महज 2 सीट दूर रह गई है। वहीं कांग्रेस 13 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर सिमट गई है, जबकि 6 निर्दलीय प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज कर पूरे चुनावी गणित को नया मोड़ दे दिया है।

bidasar-Nagarpalika-chunav-result-2026

बीदासर नगर पालिका में स्पष्ट बहुमत का बोर्ड बनाने के लिए 18 सीटों की आवश्यकता है। ऐसे में 16 सीटें जीतने वाली भाजपा को सत्ता की चाबी हासिल करने के लिए कम से कम 2 और पार्षदों के समर्थन की जरूरत होगी। नतीजतन, अब पालिका में चेयरमैन बनाने की पूरी बागडोर मैदान मार चुके 6 निर्दलीय पार्षदों के पाले में चली गई है।

bidasarNagarpalika-chunav-result-2026

गौरतलब है कि वार्ड-15 से भाजपा प्रत्याशी सुमन कुम्हार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित की जा चुकी थीं। उस एक निर्विरोध जीत को शामिल करते हुए अब 35 वार्डों के अंतिम आंकड़े में भाजपा की कुल संख्या 16 तक पहुंची है।

bidasarNagarpalika-chunav-result-2026-2

35 वार्डों के विजेताओं की पूरी सूची: देखें किस वार्ड में किसकी हुई जीत

वार्ड संख्याविजेता प्रत्याशी का नामदल / पार्टी
वार्ड-1कमला गुर्जरनिर्दलीय
वार्ड-2सरिता सिंघीभाजपा
वार्ड-3केसर देवीकांग्रेस
वार्ड-4मोहरा कंवरनिर्दलीय
वार्ड-5इन्द्रादेवीनिर्दलीय
वार्ड-6इन्द्र चन्द मालीभाजपा
वार्ड-7सुरेंद्र सुथारभाजपा
वार्ड-8शायर देवडाकांग्रेस
वार्ड-9सोनादेवी मेहलाकांग्रेस
वार्ड-10राजुदेवीभाजपा
वार्ड-11धर्मेन्द्र सिंहकांग्रेस
वार्ड-12ज्योति भाटीभाजपा
वार्ड-13मदन प्रजापतभाजपा
वार्ड-14मदन भाटीभाजपा
वार्ड-15सुमन कुम्हारभाजपा (निर्विरोध)
वार्ड-16गजानंद सुथारनिर्दलीय
वार्ड-17चन्दा देवीभाजपा
वार्ड-18सीताराम प्रसादभाजपा
वार्ड-19नरेश सारस्वतभाजपा
वार्ड-20शिवरत्न दर्ज़ीभाजपा
वार्ड-21मन्नालाल नाईभाजपा
वार्ड-22सुशीलाकांग्रेस
वार्ड-23महबुब सदरकांग्रेस
वार्ड-24लियाकत अलीकांग्रेस
वार्ड-25फरजानाकांग्रेस
वार्ड-26समीमकांग्रेस
वार्ड-27केसर देवीकांग्रेस
वार्ड-28मांगीलाल प्रजापतभाजपा
वार्ड-29सुखाराम प्रजापतभाजपा
वार्ड-30सुमन देवीकांग्रेस
वार्ड-31लक्ष्मीदेवीकांग्रेस
वार्ड-32पुष्सी देवीनिर्दलीय
वार्ड-33हुक्कमारामकांग्रेस
वार्ड-34मघराज वाल्मीकिनिर्दलीय
वार्ड-35श्री भगवानभाजपा

📌 विशेष कवरेज:

👉 गोगानवमी पर गोगामेड़ी में दिनभर धार्मिक कार्यक्रम, रात को भव्य भक्ति जागरण

अब शुरू होगा असली ‘सियासी खेल’, चेयरमैन की कुर्सी पर टिकी नजरें

बीदासर के नतीजों ने चुनावी मुकाबले को पूरी तरह दिलचस्प और रोमांचक मोड़ पर ला दिया है। भले ही भाजपा 16 वार्ड जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है, लेकिन बहुमत का 18 का आंकड़ा छूने के लिए उसे गोटियां सेट करनी होंगी। उधर 13 सीटों वाली कांग्रेस भी निर्दलीयों की मदद से नए समीकरण साधने की कोशिश कर सकती है।

अब पूरा दारोमदार इन 6 निर्दलीय पार्षदों (कमला गुर्जर, मोहरा कंवर, इन्द्रादेवी, गजानंद सुथार, पुष्सी देवी और मघराज वाल्मीकि) के रुख पर निर्भर करेगा। आने वाले दिनों में बीदासर की नगरपालिका में बाड़ाबंदी, राजनीतिक जोड़-तोड़ और चेयरमैन चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज होने वाली हैं। देखना दिलचस्प होगा कि निर्दलीयों का साथ पाकर चेयरमैन की कुर्सी पर कौन काबिज होता है।

📌 बीदासर की अन्य खबरें:

👉 बीदासर गोशाला में जन्माष्टमी पर सजीं आकर्षक धार्मिक झांकियां, दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

(बीदासर निकाय चुनाव के नतीजों और चेयरमैन चुनाव की हर पल की सटीक अपडेट के लिए जुड़े रहिए—खबर मीडिया के साथ)

इसे शेयर करें:

अगली खबर लोड हो रही है... (Loading Next News)
 
होम देखें प्रोफ़ाइल