Advertisement

बीदासर में चेयरमैन की कुर्सी का बदला समीकरण: रद्द हुए सिंबल वाले नामांकन, जानिए 18 सितंबर से पहले क्यों बढ़ा सियासी सस्पेंस?

bahukoniya

18 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय | चारों प्रत्याशी मैदान में रहे तो होगा बहुकोणीय मुकाबला

बीदासर। बीदासर नगर पालिका के चेयरमैन (अध्यक्ष) चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद शहर की राजनीति में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। 16 सितंबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 सितंबर को जब पर्चों की स्क्रूटनी की गई, तो भाजपा की ओर से सरिता सिंघी और कांग्रेस की ओर से समीम द्वारा दाखिल किए गए पार्टी (सिंबल) वाले नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए।

पार्टी पर्चे निरस्त होने के बाद अब मैदान में कुल 4 नामांकन वैध पाए गए हैं। इनमें भाजपा से वार्ड 15 की सुमन प्रजापत, कांग्रेस से वार्ड 9 की सोना देवी, निर्दलीय के रूप में भाजपा की सरिता सिंघी और निर्दलीय के रूप में कांग्रेस की समीम शामिल हैं। राजस्थान में नगर निकाय अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर को होना तय है, जबकि 18 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की समयसीमा रहेगी।

samim

📌 यह भी पढ़ें (संबंधित खबरें): 👉 बीदासर चेयरमैन चुनाव में नया ट्विस्ट: भाजपा-कांग्रेस के 2-2 चेहरे मैदान में, 2 प्रत्याशियों ने निर्दलीय पर्चा भी भरा

👉 बीदासर में चुनावी पिटारा खुला तो निकला उल्टा गणित—वोट कांग्रेस के, सीट BJP की! पढ़ें विशेष रिपोर्ट

चार नामांकन, दो पार्टी प्रत्याशी और दो निर्दलीय—अब नजरें 18 सितंबर पर

नामांकन जांच के बाद अब बीदासर चेयरमैन चुनाव की असली तस्वीर 18 सितंबर को नाम वापसी का समय खत्म होने के बाद साफ होगी। यदि चारों प्रत्याशी मैदान में डटे रहते हैं तो मुकाबला सीधा भाजपा बनाम कांग्रेस न रहकर बहुकोणीय हो जाएगा।

sarita

सबसे दिलचस्प बात यह है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों के पास अपना अधिकृत पार्टी प्रत्याशी होने के साथ-साथ अपनी ही पार्टी की पृष्ठभूमि से आने वाला एक-एक निर्दलीय चेहरा भी मैदान में डटा हुआ है। ऐसे में पार्षदों के भीतरघात और गुटबाजी का खतरा दोनों दलों पर मंडराने लगा है।

chunav-chairman
प्रत्याशी का नामवार्ड संख्यावर्तमान स्थिति / नामांकन रूपमूल पार्टी पृष्ठभूमि
सुमन प्रजापतवार्ड-15अधिकृत पार्टी प्रत्याशीभारतीय जनता पार्टी (BJP)
सोना देवीवार्ड-9अधिकृत पार्टी प्रत्याशीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
सरिता सिंघीवार्ड-2निर्दलीय उम्मीदवार (पार्टी पर्चा खारिज)पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष, भाजपा
समीमवार्ड-26निर्दलीय उम्मीदवार (पार्टी पर्चा खारिज)पूर्व भाजपा पार्षद, वर्तमान कांग्रेस

📌 विशेष कवरेज: 👉 बीदासर निकाय चुनाव 2026 परिणाम: देखें 35 वार्डों के विजेताओं की पूरी सूची

16-13-6 के गणित में फंसा पेंच; बाड़ाबंदी और निर्दलीयों की भूमिका हुई अहम

बीदासर नगर पालिका के कुल 35 वार्डों में भाजपा के 16, कांग्रेस के 13 और 6 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं। पालिका बोर्ड में बहुमत का आंकड़ा 18 है। मौजूदा संख्या बल के अनुसार भाजपा बहुमत से 2 सीट और कांग्रेस 5 सीट पीछे है।

अब पेंच यह फंस गया है कि यदि सरिता सिंघी निर्दलीय के रूप में मैदान में डटी रहती हैं, तो भाजपा के सामने अपने 16 पार्षदों को एकजुट रखने के साथ-साथ निर्दलीयों का समर्थन जुटाने की कड़ी चुनौती होगी। ठीक इसी तरह यदि समीम निर्दलीय मैदान में रहती हैं, तो कांग्रेस के 13 पार्षदों का वोट बैंक भी बटने की पूरी आशंका है।

📌 बीदासर की अन्य खबरें: 👉 बीदासर में निष्पक्ष चुनाव के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च, अधिकारियों ने दिया भयमुक्त मतदान का संदेश

18 को साफ होगी तस्वीर, 21 को होगा फैसला

राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही तैर रहा है—क्या सरिता सिंघी और समीम 18 सितंबर दोपहर 3 बजे से पहले अपना निर्दलीय पर्चा वापस लेंगी या मैदान में डटी रहेंगी?

यदि दोनों में से कोई नामांकन वापस लेता है तो सीधा मुकाबला होगा, और यदि चारों मैदान में रहते हैं तो क्रास वोटिंग और निर्दलीय पार्षदों की भूमिका ही बीदासर का नया चेयरमैन तय करेगी। फिलहाल सभी पार्षदों की बाड़ाबंदी तेज हो गई है और 21 सितंबर को होने वाली वोटिंग पर पूरे बीदासर की निगाहें टिकी हैं।

(बीदासर चेयरमैन चुनाव 2026 की हर पल की ब्रेकिंग अपडेट के लिए जुड़े रहिए—खबर मीडिया के साथ)

इसे शेयर करें:

अगली खबर लोड हो रही है... (Loading Next News)
 
होम देखें प्रोफ़ाइल