Advertisement

बीदासर में चुनावी पिटारा खुला तो निकला उल्टा गणित—वोट कांग्रेस के, सीट BJP की

nikay-2026

34 वार्डों के परिणाम घोषित: भाजपा 16 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन कुल वोटों के मामले में 1507 वोटों से आगे निकली कांग्रेस

बीदासर। बीदासर नगर पालिका चुनाव 2026 के नतीजे घोषित होने के बाद शहर का राजनीतिक तापमान चरम पर पहुंच गया है। नोखा-सीकर रोड स्थित ज्ञान ज्योति शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को हुई मतगणना के बाद 34 वार्डों की तस्वीर साफ हो चुकी है। परिणामों में भाजपा 16 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत के 18 के आंकड़े से 2 सीट दूर रह गई है। वहीं कांग्रेस 13 सीटों पर सिमट गई है और 6 सीटों पर निर्दलीयों ने परचम लहराया है।

bidasar-nikay-2026

लेकिन इस चुनाव का सबसे बड़ा ट्विस्ट सीटों में नहीं, बल्कि वोटों के गणित में देखने को मिला है। भाजपा भले ही सीटों के मामले में आगे रही हो, लेकिन कुल मतों के आंकड़ों में कांग्रेस बाजी मार गई है।

📌 यह भी पढ़ें (संबंधित खबरें):

👉 बीदासर निकाय चुनाव 2026 परिणाम: देखें 35 वार्डों के विजेताओं की पूरी सूची

👉 बीदासर में निष्पक्ष चुनाव के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च, अधिकारियों ने दिया भयमुक्त मतदान का संदेश

वोटों का गणित: कांग्रेस को मिले 1507 वोट ज्यादा

बीदासर नगर पालिका क्षेत्र के कुल 30,513 मतदाताओं में से 21,937 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 74.08% रहा।

election-2026

वोटों के विश्लेषण में सामने आया कि कांग्रेस को कुल 7,877 वोट मिले, जबकि सीटों में आगे रहने वाली भाजपा के खाते में 6,370 वोट आए। इस तरह कांग्रेस को भाजपा से 1,507 वोट अधिक मिले। इसके अलावा निर्दलीयों ने 6,852 वोट, RLP ने 698 वोट हासिल किए और NOTA के खाते में 140 वोट गए।

पार्टी / दलजीतीं कुल सीटेंप्राप्त कुल मत
भारतीय जनता पार्टी (BJP)166,370
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)137,877
निर्दलीय (Independents)066,852
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP)00698
नोटा (NOTA)—140

📌 विशेष कवरेज:

👉 बीदासर में गोगानवमी पर गोगामेड़ी में दिनभर धार्मिक कार्यक्रम, रात को भव्य भक्ति जागरण

कहीं 5 वोट का फैसला, तो कहीं देवरानी-जेठानी की हार बनी चर्चा का विषय

मुकाबले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वार्ड 31 में कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी रेगर ने महज 5 मतों के अंतर से रोमांचक जीत हासिल की, जबकि वार्ड 25 में कांग्रेस की फरजाना ने 393 मतों के बड़े अंतर से विजय दर्ज की।

चुनाव का सबसे चर्चित पहलू वार्ड 8 और वार्ड 9 का रहा। इन दोनों वार्डों में भाजपा की ओर से पूनम माली और पुनम माली (देवरानी-जेठानी) मैदान में थीं। इनके समर्थन में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी जनसभा की थी। हालांकि, बड़े राजनीतिक समर्थन के बावजूद दोनों वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा, जिसकी चर्चा अब गलियारों में जोरों पर है।

📌 बीदासर की अन्य खबरें:

👉 बीदासर गोशाला में जन्माष्टमी पर सजीं आकर्षक धार्मिक झांकियां, दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

5 साल बाद दोहराया 2021 का ’16-13-6′ का चुनावी समीकरण

बीदासर की सियासत का सबसे अनोखा संयोग यह रहा कि वर्ष 2021 के निकाय चुनावों में जो सीटों का आंकड़ा (भाजपा 16, कांग्रेस 13, निर्दलीय 6) बना था, वर्ष 2026 में भी ठीक वही 16-13-6 का गणित सामने आ गया।

परिणामों के बाद निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अम्मीलाल यादव ने विजयी प्रत्याशियों को जीत के प्रमाण पत्र सौंपे, जिसके बाद समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं।

अब सभी की नजरें 21 सितंबर को होने वाले पालिकाध्यक्ष (चेयरमैन) चुनाव पर टिक गई हैं। 18 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए भाजपा को 2 और कांग्रेस को 5 पार्षदों की जरूरत है। नतीजतन, दोनों प्रमुख दलों ने 6 निर्दलीय पार्षदों की बाड़ाबंदी और राजनीतिक समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं।

(बीदासर निकाय चुनाव के हर राजनीतिक घटनाक्रम की ब्रेकिंग अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए—खबर मीडिया के साथ)

इसे शेयर करें:

अगली खबर लोड हो रही है... (Loading Next News)
 
होम देखें प्रोफ़ाइल