Advertisement

बीदासर में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च, अधिकारियों ने दिया भयमुक्त मतदान का संदेश

Flag-march

बाल बाड़ी स्कूल से मुख्य बाजार व बस स्टैंड तक निकला मार्च; उपद्रवियों और अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

बीदासर। बीदासर नगर पालिका चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। गुरुवार को कस्बे में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा जगाने के उद्देश्य से पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाला गया।

Flag-march

यह फ्लैग मार्च अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, सीओ सुखदेव चारण एवं थानाधिकारी सुभाष चंद के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में पुलिस के जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च बाल बाड़ी स्कूल से शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजार, बेरी चौक, बस स्टैंड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा।

📌 यह भी पढ़ें (संबंधित खबरें):

👉 बीदासर निकाय चुनाव: सामान्य वर्ग के टिकटों में भाजपा-कांग्रेस का गणित कमजोर, 6 निर्दलीयों व RLP ने बढ़ाई चुनौती

👉 बीदासर में गोगानवमी पर गोगामेड़ी में दिनभर धार्मिक कार्यक्रम, रात को भव्य भक्ति जागरण

बिना किसी भय या दबाव के मतदान करने की अपील

मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और आम नागरिकों से संवाद कर बिना किसी भय, लालच या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। पुलिस जवानों की मौजूदगी से कस्बे में सुरक्षा का माहौल नजर आया।

अधिकारियों ने कहा कि नगर पालिका चुनाव को भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए मतदान केंद्रों और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त बढ़ाई जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

📌 विशेष कवरेज:

👉 बीदासर गोशाला में जन्माष्टमी पर सजीं आकर्षक धार्मिक झांकियां, दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अव्यवस्था फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने, माहौल खराब करने या किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वाले असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसके साथ ही पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें या अफवाह फैलाने वालों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

📌 बीदासर निकाय चुनाव की अन्य खबरें:

👉 बीदासर निकाय चुनाव: भाजपा की बढ़त, कांग्रेस को बड़ा झटका; वार्ड-15 में सुमन कुम्हार निर्विरोध निर्वाचित

(बीदासर निकाय चुनाव 2026 की हर सटीक और निष्पक्ष अपडेट के लिए बने रहिए—खबर मीडिया के साथ)

इसे शेयर करें:

अगली खबर लोड हो रही है... (Loading Next News)
 
होम देखें प्रोफ़ाइल